Jr. Accountant
- Home
- Jr. Accountant
Jr. Accountant
परिचय
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान लेखा अधीनस्थ सेवा नियम, 1963 के अन्तर्गत कनिष्ठ लेखाकार के पदों पर भर्ती आयोजित करता है। जूनियर अकाउंटेंट के कार्यों में सरकारी नियमों और आवश्यकताओं के अनुपालन में वित्तीय रिपोर्ट और स्टेटमेंट को बनाए रखना और संकलित करना, बैलेंस शीट का विश्लेषण करना, देय खातों को मासिक पेरोल का भुगतान करना और वित्तीय रिपोर्ट तैयार करना इत्यादि सम्मिलित हैं।
एक कनिष्ठ लेखाकार एक लेखा फर्म या विभाग में एक प्रवेश स्तर की स्थिति है। एक कनिष्ठ लेखाकार के कर्तव्यों में जर्नल प्रविष्टियाँ पोस्ट करना, वित्तीय विवरण अपडेट करना, प्राप्य खातों और देय खातों को बनाए रखना, मासिक पेरोल का भुगतान करना और वित्तीय रिपोर्ट तैयार करना शामिल है।
पात्रता मानदंड
कनिष्ठ लेखाकार भर्ती के लिए पात्र होने के लिए, अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित कुछ मानदंडों को पूरा करना होगा। पात्रता मानदंड में आम तौर पर आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता मानक शामिल होते हैं। अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना की सावधानीपूर्वक समीक्षा करनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
Jr. Accountant के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार से हैं
(i) भारत में केन्द्रीय या राज्य विधान मण्डल के किसी अधिनियम द्वारा निगमित विश्वविद्यालयों में से किसी की या संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के अधीन विश्वविद्यालय के रूप में समझी जाने के लिये घोषित अन्य शैक्षणिक संस्था की कोई डिग्री धारित किया हुआ होना चाहिए या सरकार द्वारा आयोग के परामर्श से मान्यता प्राप्त कोई समतुल्य अर्हता धारित किया हुआ होना चाहिए ।
या
- लागत और लेखाकार संस्थान, कोलकाता की इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हुई होनी चाहिए।
या
- भारतीय चार्टर्ड एकाउटेन्ट संस्थान, नई दिल्ली की इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हुई होनी चाहिए।
और
- इलेक्ट्रोनिक्स विभाग, भारत सरकार के नियंत्रणाधीन डी.ओ.ई.ए.सी.सी. (एन.आई.ई.एल.आई.टी.) द्वारा संचालित “ओ” या उच्चतर लेवल प्रमाणपत्र |
या
- व्यवसायिक प्रशिक्षण स्कीम की राष्ट्रीय / राज्य परिषद् के अधीन आयोजित कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक (क. ऑ.प्रो.स.) / डाटा प्रि परेशन और कम्प्यूटर सोफ्टवेयर (डा.प्रे. क. सो.) प्रमाण पत्र ।
या
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से कम्प्यूटर विज्ञान / कम्प्यूटर एप्लीकेशन / सूचना प्रौद्योगिकी में डिग्री / डिप्लोमा ।
या
- सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी पॉलीटेक्निक संस्था से कम्प्यूटर विज्ञान और इलेक्ट्रॉनिक्स / सूचना प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा ।
या
- वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय कोटा द्वारा संचालित राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नियंत्रणाधीन सूचना प्रौद्योगिकी में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम ( RSCIT)
(ii) देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान ।
Note : केवल समान पात्रता परीक्षा (CET स्नातक) पास करने वाले अभ्यर्थी ही इस परीक्षा के लिए एलिजिबल है l
आयु सीमा
अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। विभिन्न वर्गों जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग ,परित्यक्ता विधवा विकलांग आदि को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
राष्ट्रीयता:-
(क) अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो,
(ख) नेपाल का प्रजाजन हो,
(ग) भूटान का प्रजाजन हो,
(घ) ऐसा तिब्बती शरणार्थी जो दिनाँक 1-1-62 से पहले भारत में स्थाई रूप से बसने के विचार से आया था, या
(ड.) भारतीय मूल का व्यक्ति जिसने जो भारत में स्थाई रूप से बसने के विचार से पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देश कीनिया, युगान्डा और संयुक्त तंजानिया गणराज्य ( भूतपूर्व टंगानिया तथा जंजीबार), जाम्विया, मालवी जैर और इथोपिया से भारत में स्थानान्तरण कर लिया हो ।
Note: – परन्तु शर्त यह है कि वर्ग (ख), (ग), (घ) (ड.) से सम्बन्धित प्रार्थियों को भारत सरकार के गृह एवं न्याय विभाग द्वारा प्रदत्त पात्रता का वांछित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा ।
RSSB जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा प्रारूप
कनिष्ठ लेखाकार की परीक्षा कुल दो चरणों में होगी और उसके प्रत्येक चरण के पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। हिंदी व अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, तर्क क्षमता, सामान्य जागरुकता और कंप्यूटर ज्ञान सहित विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा प्रारूप की पूर्ण जानकारी होना अभ्यर्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है।
Exam Patter
Paper I
Subject | Marks | Questions | Time |
हिंदी | 75 | 25 | |
अंग्रेजी | 75 | 25 | |
सामान्य ज्ञान (राजस्थान से सम्बंधित ) | 75 | 25 | |
दैनिक विज्ञान | 75 | 25 | |
गणित | 75 | 25 | |
कंप्यूटर के मूल सिद्धांत | 75 | 25 | |
TOTAL | 450 | 150 | 2.30 hr. |
Paper II
Subject | Marks | Questions | Time |
बही खाता एवं लेखाकर्म | 75 | 25 | |
व्यवसाय पद्धति | 75 | 25 | |
लेखा परीक्षा | 75 | 25 | |
भारतीय अर्थशास्त्र | 75 | 25 | |
रा.से.नि.खण्ड-1 (अध्याय 2, 3, 10, 11, 13, 14, 15 एवं 16 ) Rajasthan Civil Service Joining Times Rules, 1981 | 75 | 25 | |
सा.वि.ले.नि.खण्ड-1 (अध्याय 1, 2, 3, 4, 5, 6, 14 एवं 17 ) | 75 | 25 | |
TOTAL | 450 | 150 | 2.30 hr. |
कनिष्ठ लेखाकार के लिए अकर्मक अंकों के संबंध में प्रावधान
पेपर I और पेपर II प्रत्येक में न्यूनतम 35% और कुल में 40% अंक। हालांकि 5% तक न्यूनतम अंकों में छूट अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू होगी।
RSSB जूनियर अकाउंटेंट पाठ्यक्रम
RSSB कनिष्ठ लेखाकार भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम में हिंदी व अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, तर्क क्षमता, सामान्य जागरुकता और कंप्यूटर ज्ञान सहित विभिन्न विषय शामिल हैं।
शिक्षण पद्धति
ऑफलाइन, ऑनलाइन मोड दोनों द्वारा संचालित
सम्पूर्ण कोर्स (आर.एस.एस.बी.) आयोग द्वारा प्रदत्त सेलेबस के आधार पर पढ़ाया जाता है।
क्वालिटी कोचिंग
- अनुभवी एवं उत्कर्ष फैकल्टी के द्वारा शिक्षण एवं मार्ग दर्शन
- विशाल एवं वातानुकूलित सुसज्जित कक्षा कक्ष।
- आरामदायक फर्नीचर पर बैठने की व्यवस्था।
- सोमवार से शनिवार तक नियमित कक्षाएँ।
- न्यूनतम एवं किफायती शुल्क में शिक्षण व्यवस्था।
- कक्षा-कक्ष में टॉपिक एंव संपूर्ण सिलेबस पर आधारित टेस्टों का आयोजन।
नोट्स
स्पाईरल, बाईडिंग, प्रिंटेड नोट्स प्रत्येक विषय के सिलेबस पर आधारित।
उत्तरकुंजी
- मुख्यपरीक्षा उपरांत (यू-टयूब) पर विषय विशेषज्ञ द्वारा एनालाइसिस करवाया जाता है।
- प्रत्येक टेस्ट की उत्तर कुंजी टेस्ट के बाद जारी की जाती है।
फीस
कुल फीस 24,000/-